कंप्यूटर केंद्र | भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ
IIM Lucknow

कंप्यूटर केंद्र

कंप्यूटर सेंटर एक विशाल 7500 वर्ग फुट, वातानुकूलित, केंद्रीय रूप से स्थित डिज़ाइन की गई इमारत में स्थित है और संस्थान की शैक्षणिक तथा प्रशासनिक गतिविधियों की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु अत्याधुनिक कंप्यूटिंग संसाधनों से सुसज्जित है। IIM लखनऊ कंप्यूटर सेंटर के IT इंफ्रास्ट्रक्चर में हाई-एंड सर्वर, हाई-एंड डेस्कटॉप, रिडंडेंट फाइबर ऑप्टिक्स बैकबोन-कैंपस-वाइड नेटवर्क शामिल है जो कई सर्वरों के साथ विषम प्लेटफार्मों पर उपकरणों को जोड़ता है। यह नेटवर्क संस्थान की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु 2000 से अधिक एंड डिवाइसेज़ को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

संस्थान के हार्डवेयर संसाधनों में सर्वर/ डेस्कटॉप (Core-i5 से Xeon प्रोसेसर तक, 4 से 64 GB RAM, 512 GB से 2 TB स्टोरेज) एवं हाई-स्पीड प्रिंटर शामिल हैं। सॉफ्टवेयर संसाधनों में Microsoft Campus एग्रीमेंट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

संस्थान में शामिल होने पर सभी छात्रों को एक ईमेल खाता एवं पर्याप्त स्टोरेज स्पेस प्रदान किया जाता है तथा PowerGrid Corporation Limited एवं NKN (National Knowledge Network) से हाई-स्पीड लीज़्ड लाइन के साथ वायर्ड/ वायरलेस नेटवर्क एवं सुरक्षित इंटरनेट तक चौबीसों घंटे पहुँच प्रदान की जाती है।

नेटवर्क/ इंटरनेट स्पेसिफिकेशन्स

  • इंटरनेट तक प्रमाणीकरण आधारित सुरक्षित पहुँच (इंटरनेट एक्सेस हेतु लॉगिन/ पासवर्ड आवश्यक)
  • फाइबर बैकबोन पर 4 + 1 Gbps की लीज़्ड लाइन (तेज़ इंटरनेट स्पीड)
  • नोएडा एवं लखनऊ परिसर के बीच 100 Mbps P2P लिंक (नोएडा परिसर IIM लखनऊ से जुड़ा हुआ है)
  • नोएडा परिसर हेतु 1.2 Gbps की समर्पित लीज़्ड लाइन
  • नेटवर्क सुरक्षा हेतु Cisco Next Generation Firewall एवं F5 Web Application Firewall (नेटवर्क को सुरक्षित करने हेतु उन्नत सुरक्षा)
  • रिडंडेंट कोर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में फायरवॉल, कोर स्विच, डिस्ट्रीब्यूशन स्विच, फाइबर नेटवर्क पथ शामिल हैं
  • VPN कनेक्शन (कैंपस के बाहर से IIML नेटवर्क तक पहुँचने हेतु मांग पर उपलब्ध)
  • पूरा कैंपस लगभग 2000 नेटवर्क नोड्स से आच्छादित है (पूरे कैंपस में वायर्ड/ वायरलेस नेटवर्क तक पहुँच सक्षम करता है)
  • लगभग 80 स्विच (L3), नोएडा परिसर सहित 1300 एक्सेस पॉइंट्स
  • कैंपस नेटवर्क में फाइबर बैकबोन शामिल है

कंप्यूटर सेंटर में निम्नलिखित स्पेसिफिकेशन्स का हार्डवेयर है

  • IBM ब्लेड सर्वर
  • Dell, IBM, HCL, HP हाई-एंड सर्वर
  • लैब में हाई-एंड AIO कंप्यूटर (24 x 7) – कुल 76
  • यूज़र्स के स्थानों पर डेस्कटॉप सुविधा (लगभग 400 संख्या)
  • हाई-स्पीड नेटवर्क/ डेस्कटॉप लेज़र प्रिंटर (कलर्ड, ब्लैक एंड व्हाइट, डुप्लेक्स, स्कैनिंग), आदि।
सॉफ्टवेयर का नाम वर्ज़न प्लेटफार्म विवरण
Amos 30 Windows स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग
Adobe Acrobat Pro for Teams Web/App PDF दस्तावेज़ों पर सहयोगात्मक कार्य
Atlas.ti 7 Windows/Mac क्वालिटेटिव डेटा विश्लेषण
Eviews 14 Windows अर्थमिति विश्लेषण, पूर्वानुमान
GAMS 24.8.5 Windows जनरल अलजेब्रिक मॉडलिंग सिस्टम
G-Suite Enterprise/Education Edition Web/App Google Workspace
Lisrel 8.7 Windows स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग सॉफ्टवेयर
Kaspersky Endpoint Security 12.5.0 Windows एंटीवायरस सॉफ्टवेयर
MatLab 2026a Windows/Mac/Linux टेक्निकल कंप्यूटिंग लैंग्वेज
Mathematica 14.3 Windows/Mac/Linux आधुनिक टेक्निकल कंप्यूटिंग सिस्टम
Microsoft Volume Licensing Software Windows/Mac/Linux ओपन वैल्यू सब्सक्रिप्शन एजुकेशन सॉल्यूशन
Minitab 17 Windows सांख्यिकीय पैकेज
Overleaf Standard Web सहयोगात्मक LaTex एडिटर
Papercut-NG 13.4 Windows प्रिंटिंग अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर
Qualtrics- designXM - Web एडवांस्ड मार्केटिंग रिसर्च सॉफ्टवेयर
SAS with E-miner & Text Miner 9.4 Windows सांख्यिकीय विश्लेषण प्रणाली
SmartPLS 4.1.1.8 Windows/Mac/Linux पार्शियल लीस्ट स्क्वेयर्स - स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग
SPSS 29 Windows/Mac सांख्यिकीय पैकेज
Stata/MP 19 Windows/Mac डेटा विश्लेषण एवं सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर
Simul8 25.0 Windows सिमुलेशन सॉफ्टवेयर
Tally Prime 6.1.0 Windows अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर पैकेज
Turnitin Anti-plagiarism Web Tool Windows/Mac/Linux एंटी-प्लेजियरिज़्म वेब टूल
UCINET 6 Windows सोशल नेटवर्क विश्लेषण प्रोग्राम
Zoom Education Version Web/App ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफार्म

छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम इस प्रकार हैं

  • LINUX
  • Windows 10 / 11
  • Windows 2012 / 2016 / 2019 / 2022 Server

सेवाओं की स्पेसिफिकेशन्स

  • Microsoft Campus एग्रीमेंट (Windows OS, MS Office, MS Office 365, एंटी-वायरस आदि जैसे Microsoft उत्पादों हेतु वास्तविक लाइसेंस प्रदान करना)
  • IIM लखनऊ वेबसाइट होस्टिंग (www.iiml.ac.in)
  • सीमित पूल्ड स्टोरेज के साथ ईमेल सेवाएँ (username@iiml.ac.in)
  • ERP – Oracle PeopleSoft – फाइनेंस, HR, खरीद एवं स्टोर आदि।
  • रोमिंग प्रोफाइल यूज़र अकाउंट्स के साथ एक्टिव डायरेक्टरी आधारित यूज़र प्रशासन।
  • नेटवर्क आधारित प्रिंटिंग (24 x 7) सेवा। (शुल्क योग्य प्रिंटिंग सेवा का स्वचालित लेखांकन)
  • SAS, SPSS, Minitab आदि जैसे सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर।
  • Turnitin (एंटी-प्लेजियरिज़्म सॉफ्टवेयर), MATLAB, SmartPLS, Qualtrics, Mathematica, Simul8, EViews आदि।
  • Kaspersky एंटी-वायरस (सर्वर/ क्लाइंट)
  • Claroline, Blondie, Etrigan आदि जैसे छात्र सेवा पोर्टल्स (छात्रों द्वारा प्रबंधित)
  • लखनऊ एवं नोएडा यूज़र्स हेतु वेब आधारित सॉफ्टवेयर लाइब्रेरी (दूरस्थ रूप से इंस्टॉल करने हेतु साझा किया गया लाइसेंस्ड/ मुफ्त सॉफ्टवेयर)
  • छात्रों एवं कर्मचारियों के व्यक्तिगत कंप्यूटर/ लैपटॉप आदि हेतु निरीक्षण एवं कॉन्फ़िगरेशन स्तर का हार्डवेयर सपोर्ट।
  • कंप्यूटर सेंटर रिकॉर्डिंग सुविधा (सीमित अवधि) के साथ CCTV कैमरे की निगरानी में है
  • Zoom, Microsoft Team, Google Meet आदि का उपयोग करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/ ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा प्रदान करना।
  • समर्पित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेटअप (FB-I, FB-II, बोर्ड रूम, लाइब्रेरी एवं नोएडा परिसर)

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें :

अध्यक्ष, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं वेब रणनीति

  • प्रो. कृष्ण चंद्र बलोदी
    भारतीय प्रबंध संस्थान
    प्रबंध नगर, IIM रोड
    लखनऊ – 226 013
    (91-0522) 2734101, 2734111-20, 6696001
    6696611
    फैक्स : (91-0522) 2734025 , 2734005
    chair.digiws[at]iiml[dot]ac[dot]in

मैनेजर कंप्यूटिंग सर्विसेज़

  • श्री विजय प्रकाश कौशल्यायन
    भारतीय प्रबंध संस्थान
    प्रबंध नगर, IIM रोड
    लखनऊ – 226 013
    (91-0522) 2734101, 2734111-20, 6696001
    6696957
    फैक्स : (91-0522) 2734025 , 2734005
    cc[at]iiml[dot]ac[dot]in