कम्प्यूटर केन्द्र 15000 वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र मे फैली, दो मंजिला, वातानुकूलित, केन्द्र मे स्थित तथा कार्यात्मक रूप से बनाई गई इमारत है, तथा संस्थान की शैक्षणिक व अकादमिक दोनो ही गतिविधियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये कम्प्यूटर संसाधनो से परिपूर्ण है। संस्थान के कम्प्यूटर केन्द्र की सरचना फाईबर ऑप्टिक आधारित है जिसमे पूरे परिसर की मशीनें हेट्रोजीनियस मंच पर, कई सर्वरो के साथ आपस मे जुडी हुई हैं। यह नेटवर्क इन प्रत्येक सर्वरो को 1300 नोड तक की उपलब्धतता प्रदान करता है ताकि विभिन्न हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर संसाधनो को साझा किया जा सके।
संस्थान के हार्डवेयर संसाधनो मे सम्मिलित हैं कम्प्यूटर (पेन्टियम से ज़ियोन तक), उच्च क्षमता वाले प्रिटर तथा स्कैनर। संस्थान के सॉफ्टवेयर संसाधनो मे सम्मिलित हैं वर्ड प्रोसेसिग पैकेजो की विशाल श्रृंख्ला, वर्कशीट, आंकडे, केस टूल, एक्सपर्ट सिस्टम, उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग लैग्वेज बनाने वाले, विजुअल प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर , स्टैटिस्टिकल, मॉडलिंग पैकेज तथा इंडस्ट्रियल डाटाबेस।.
समस्त भवन जैसे छात्रावास, शैक्षणिक खंड, कम्प्यूटर केन्द्र तथा पुस्तकालय एक तीव्र गति वाले इथेरनेट स्विचड नेटवर्क से जुडे हुए हैं।
संस्थान के समस्त हिस्से इन्टरनेट से वी. एस. एन. एल, 77 एम. बी. पी. एस. के माध्यम से जुडे हुए हैं। सभी विद्यार्थियों को संस्थान मे दाखिला लेने पर ई-मेल खाता तथा रखने के लिए पर्याप्त स्थान व उनके सम्बन्धित कमरों मे इन्टरनेट उपलब्धता प्रदान की गई है।
विशिष्ट सुविधाएं
प्रबन्धन के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्टता के केन्द्र को विकसित करने के प्रयासो के रूप मे, संस्थान अपनी शिक्षण, अनुसन्धान, तथा प्रशिक्षण गतिविधियों को प्रेरित करने के लिये विशिष्ट सुविधाओं की स्थाप्ना कर रहा है।
संस्थान ने एक निर्माण प्रबन्धन निर्णय सहयोग प्रयोगशाला की स्थाप्ना की है जिसमें कम्प्यूटर आधारित लोकल एरिया नेटवर्क है जो पेन्टियम सर्वर, नेटवर्किग, प्रिटिग आदि से बना है। प्रयोगशाला का कार्य क्षेत्र संपूर्ण कुल उद्योग प्रबन्धन तक विकसित किया गया है | निर्माण निर्णय वातावरण को आधुनिक सॉफ्टवेयर के प्रयोग द्वारा बनाया गया है जैसे विडोज के लिये “टेलर 2", निर्माण समन्वयक "एरेना प्रोफेशनल एडिशन", समन्वयक सॉफ्टवेर "एम पी एक्स" तीव्र मॉडलिंग पैकेज "फैक्टरी योजना व्यवस्था" संरचना डिजाइन सूट "टी.ओ.सी. तरीके से उत्पादन", निर्धारित अनुरूपण गेम आदि। ये सॉफ्टवेयर निर्माण व्यवस्था का अध्ययन करने, डिजाइन तथा निर्माण व्यवस्था के सन्चालन के लिये प्रयोग किये जाते है।
वर्तमान आधुनिक ज्ञान तथा कौशल को प्रबन्धन के कार्यरत क्षेत्रों तथा मूल धाराओं मे हासिल करना।
एक सूचना तकनीक तथा प्रबन्धन प्रयोगशाला की स्थाप्ना आधुनिक सॉफ्टवेयर विकास तरीको को उपलब्ध कराने के लिये की गयी है जिसमे विद्यार्थियो के लिये नेट आधारित कार्य सम्मिलित हैं। इस प्रयोगशाला मे आर एस / 6000(ए आई एक्स यूनिक्स ) पेन्टियम नोड व इन्टरनेट की सुविधा के साथ उपलब्ध है।
विपणन के लिये आधुनिक तरीको पर अनुसन्धान के लिये आधुनिक कम्प्यूटर शक्ति के साथ एक प्रयोगशाला की स्थापना की गयी है।
एक विशिष्ट कम्प्यूटर आधारित शिक्षण / प्रशिक्षण प्रयोगशाला की स्थापना कक्षा मे शिक्षण के वातावरण की अनुरूपता को बनाए रखने के लिये की गयी है (वर्चुअल परिसर)। इस प्रयोगशाला के सभी उत्पाद अखिल भारतीय परिषद तकनीकी शिक्षा ( ए.आई.सी.टी.ई.) द्वारा अनुमोदित संस्थानो मे उपलब्ध होंगे।
विद्यार्थियो के मध्य उद्यमशीलता का विकास करने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक के प्रयोग द्वारा एक उष्मायन तथा नवीनीकरण केन्द्र की स्थाप्ना की गयी है। ऐसी कई अन्य सुविधाओं के लिये अतिरिक्त प्रयोगशालाओं की स्थाप्ना की गयी है जैसे "सूचना प्रौद्योगिकी तथा सॉफ्टवेयर उत्पाद प्रबन्धन (आई.टी.एस.पी.एम.)" विपणन अनुसन्धान के लिये आधुनिक तरीके (ए एम.एम.आर. )" ज्ञान प्रबन्धन प्रयोगशाला (के.एम.एल.) तथा वर्चुअल शिक्षण प्रयोगशाला (वी.एल.एल) ।
साथ ही संकाय भवन, कम्प्यूटर केन्द्र, विद्यार्थियो का भोजनालय, शौपिग कॉम्प्लैक्स, एम डी पी भवन, पतन्जलि, चाणक्य तथा आवास वाई फाई नेटवर्क के साथ उपलब्ध कराए गये है।
इनमे चल रही परियोजनाओं को सम्मिलित नही किया गया है जैसे कि वीडियो कॉन्फ्रेसिग के जरिये वैश्विक उपस्थिति, ई-शिक्षण प्रबन्धन व्यवस्था तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध विकसित प्रोक्सी कैश सुविधा।
नोएडा
आई.आई.एम.एल. का नोएडा परिसर का कम्प्यूटर केन्द्र वातानुकूलित केन्द्र मे स्थित तथा कार्य करने के लिये बनाई गई इमारत है, तथा संस्थान की शैक्षणिक व अकादमिक दोनो ही गतिविधियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये कम्प्यूटर संसाधनो से परिपूर्ण है। संस्थान के कम्प्यूटर केन्द्र की सरचना फाईबर ऑप्टिक आधारित है जिसमे पूरे परिसर की मशीनें हीट्रोजीनियस मंच पर, कई सर्वरो के साथ आपस मे जुडी हुई हैं। यह नेटवर्क इन प्रत्येक सर्वरो को 500 नोड तक की उपलब्धतता प्रदान करता है ताकि विभिन्न हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर संसाधनो को साझा किया जा सके।
संस्थान के हार्डवेयर संसाधनो मे सम्मिलित हैं कम्प्यूटर (पेन्टियम से ज़ियोन तक), उच्च क्षमता वाले प्रिटर तथा स्कैनर। संस्थान के सॉफ्टवेयर संसाधनो मे सम्मिलित हैं वर्ड प्रोसेसिग पैकेजो की विशाल श्रृंख्ला, अलग शीट, आंकडे, केस टूल, एक्सपर्ट सिस्टम, उच्च स्तर वाले प्रोग्रामिंग लैग्वेज बनाने वाले, विजुअल प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर , स्टैटिस्टिकल, मॉडलिंग या पैकेज तथा इंडस्ट्रियल डाटाबेस।.
समस्त भवन जैसे छात्रावास, प्रशासनिक खंड, शैक्षणिक खंड, कम्प्यूटर केन्द्र तथा पुस्तकालय एक तीव्र गति वाले इथरनेट स्विचड नेटवर्क से जुडे हुए हैं।
संस्थान के समस्त हिस्से इन्टरनेट से एअरटेल तथा वी. एस. एन. एल. के माध्यम से जुड़े हुए हैं। सभी विद्यार्थियों को संस्थान मे दाखिला लेने पर ई-मेल खाता तथा पर्याप्त स्थान व उनके सम्बन्धित कक्षो मे इन्टरनेट उपलब्धतता प्रदान की गई है।
यह हर समय खुला हुआ है। कुशल कम्प्यूटर पेशेवर उपभोक्ताओं को अपना सहयोग हर समय देने के लिये सदैव तत्पर रहते हैं।