Home | Webmail | Contact
  निदेशक का सन्देश
    संगठन
    शासन मंडल
    परिसर का जीवन
     
Quotes
     
Experiences
     
A Day @ Life
     
Gallery
    लखनऊ के विषय में
       
 
  Home > The Institute > Campus Life  
  परिसर का जीवन
   
कभी कभी मैं यह सोच कर अचरित हो जाता हूँ कि कैसे १९ माह की अवधि हमारे जीवन में इतना बड़ा परिवर्तन ला सकती है? और तब आपको यह अहसास होता है कि यह ही हुआ है। जो कुछ मैंने किया, उसने मेरे आज में योगदान किया। वो ठंडी चांदनी रातों में ३.४ कि.मी. की लंबी दूरी तय करना, वो थका देने वाले दिन, जब करने को इतना कुछ होता था, बस समय ही नहीं होता था, वो ढेर सारी पीपीटी, रिपोर्ट व शोध मामले, ४८ घंटों का दिन, छात्रावास के अन्दर की सांस्कृतिक और खेल कूद की गतिविधियाँ, वो नौकरी खोजने के दिन, कड़ी मेहनत और पार्टियाँ परिसर का हरा भरा, शांत सुरम्य वातावरण इस सब को और यादगार बनाता है।
आई.आई.एम. के नोएडा परिसर की जिंदगी भी एक समृद्ध पर रोमांचक सफर है। शिक्षकों का व्यापक अनुभव और ज्ञान, जिन्हें वे विद्यार्थियों के मध्य औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से वितरित करते हैं, इसके साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा अपने अनुभवों को एक दूसरे के साथ बांटना, यह सब नींव रखता है एक समृद्ध शिक्षण वातावरण की। यहाँ पर उच्च स्तर का सांस्कृतिक तथा क्षेत्रीय विविधताओं का मिश्रण मिलेगा, पूरे विश्व से कभी हार न मानने वाले पेशेवर, उच्च शिक्षा की खोज में एक साझे मंच पर एकत्र होते हैं। यहां समय का बड़ा मूल्य है, जिंदगी की रफ्तार काफी तेज, विद्यार्थियों का जीवन यहाँ ४८ घंटे का होगा जो भरा होगा विविध और जटिल शिक्षण, शोध और अध्ययन के कार्यक्रमों से, हर लम्हा हर चीज आपको पास आती समय सीमा का अहसास करायेगी। यहाँ पर और भी कई तरीके के ज्ञानोपार्जन के मौके मिलेगें, वो ज्ञान जो पाठ्य पुस्तकों से नहीं मिलता, बाजार सर्वेक्षण करने होगें, कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने होगें, वक्ताओं को आमंत्रित करना होगा, प्रायोजको को भी खोजना होगा, और हाँ इन सब थका देने वाली गतिविधयाँ के बाद होने वाली पार्टियों को कैसे भूल सकते हैं?