Home | Webmail | Contact
  निदेशक का सन्देश
    संगठन
    शासन मंडल
    परिसर का जीवन
    लखनऊ के विषय में
       
 
  Home > The Institute > About Lucknow  
  लखनऊ के विषय में
   
पूरे संसार मे अपनी नवाबी तहज़ीब के कारण से प्रसिद्ध लखनऊ की पहचान एक ऐसे शहर की है जो न सिर्फ अपने अस्तित्व पर गर्व महसूस करता है बल्कि अपनी खुशबू और पहचान की अभिव्यक्ति भी गर्वोन्मुक्त होकर करता है। इसकी पवित्र उपस्थिति तथा भावनात्मक सम्वाद एक बुद्धिशील मस्तिष्क को प्रभावित करने मे शायद ही असफल होंगें। वाकई, इसकी तहज़ीब, स्वागत सत्कार, नम्रता, खान-पान तथा "शाम- ए - अवध" से प्रभावित हुए बिना तो रहा नही जाएगा। साथ ही साथ, लखनऊ भारत के सर्वाधिक प्रगतिशील शहरों मे से एक है और बडी ही तेजी से निर्माण, व्यावसायिक तथा व्यापारिक केन्द्र के रूप मे उभर रहा है। समृद्ध सांस्कृतिक प्रथाओं तथा मजबूत आर्थिक प्रगति का ऐसा विशिष्ट मिश्रण लखनऊ को एक ऐसी पहचान प्रदान करता है, जिसकी चमक से शायद ही कोई बच पाए।
link for UP tour : www.up-tourism.com